प्रमंडलीय आयुक्त-सह- प्रबंध निदेशक बुडको का डेहरी में हुआ आगमन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 11, 2026
- 16 views
रोहतास ।प्रमंडलीय आयुक्त-सह-प्रबंध` निदेशक, बुडको, पटना का रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन (आईबी) में पहुंचे। जहां जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं बुडको की ओर से मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना निदेशक तथा उप-परियोजना निदेशक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा जिला पदाधिकारी महोदया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रोहतास जिले में चल रही बुडको की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से डेहरी-डालमियानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन आई.एण्ड.डी. एवं एस.टी.पी. योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके पश्चात प्रबंध निदेशक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ निर्माणाधीन योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता, प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गति तथा सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।
प्रबंध निदेशक महोदय ने यह भी कहा कि आई.एण्ड.डी. एवं एस.टी.पी. योजनाएं शहरी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से डेहरी-डालमियानगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी, स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरणीय संतुलन में उल्लेखनीय सुधार होगा।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
प्रबंध निदेशक महोदय ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए, यही इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य है।


रिपोर्टर