SDM और मेयर ने वेंडिंग जोन का किया संयुक्त निरीक्षण


रोहतास।सासाराम नगर निगम क्षेत्र से गुरुवार को एक खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली, जब एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और मेयर काजल कुमारी एक साथ शहर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मैदान में उतरीं। दोनों अधिकारियों ने पुरानी बस स्टैंड स्थित वेंडिंग जोन का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने वेंडिंग जोन में स्वयं सब्जी खरीदकर आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित वेंडिंग जोन से ही सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदें, ताकि शहर में अतिक्रमण की समस्या से निजात मिल सके और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था कायम हो।

इसके बाद एसडीएम और मेयर ने मछली मार्केट का भी जायजा लिया। वहां मौजूद दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे शीघ्र ही वेंडिंग जोन में शिफ्ट हों। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्थानांतरण नहीं करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

मेयर काजल कुमारी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य सासाराम को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाना है। इसके लिए दुकानदारों और आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वेंडिंग जोन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

SDM और मेयर का एक साथ निरीक्षण करना प्रशासन और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देता है। शहरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सासाराम के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट