जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 05, 2026
- 41 views
रोहतास । जिला कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा गांधी आश्रम सासाराम में संगठन सृजन के संदर्भ में बैठक आयोजित की गयी जिसमें नये सीरे से बूथ लेवल पंचायत,प्रखंड तथा जिलास्तरीय संगठन को उत्सर्जित कर इसे मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी। बैठक में जिला पर्यवेक्षक किशोरी लाल ने बताया कि जल्द ही जिला संगठन का चुनाव किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की। एक षड्यंत्र के तहत महात्मा गांधी मनरेगा नाम हटाये जाने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी करने का निर्णय कॉंग्रेसजनों द्वारा लिया गया।बैठक के अंत में दो वरिष्ठ कांग्रेसजन विजय सिंह धावा,बिक्रमगंज एवं सत्यनारायण राम सेमरी,शिवसागर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।बैठक में राजेश्वर कुशवाहा,तौफीक अहमद मकरानी,डॉ शैलेश सागर,डॉ0 मनोज कुमार,मंगल राम,अजय कुमार चौधरी,विष्णु दत्त शुक्ला,अजय चौबे,धनंजय सिंह, दीपक शुक्ला,जय प्रकाश पाण्डेय,शमीम अंसारी,रामनारायण राम,मनीष चौबे,ज्ञानचंद ओझा,मोहम्मद हसन, डॉ जावेद अख्तर,डॉ कामेश्वर तिवारी, चंद्रमा पाण्डेय,विमलेश तिवारी, चितरंजन दुबे,रामानुज मिश्रा,मुन्ना पासवान,सौरभ कुशवाहा,सुशील कुमार मिश्रा,राजेश्वर पाल,अयूब खान,सरोज कुमार,हीरा राम,मनोज यादव,गोपाल तिवारी,रघुनाथ सिंह, ललित ठाकुर,दीपक कुशवाहा तथा तेजपति राम सहित अनेक कॉंग्रेस नेता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर