निःशुल्क कंबल व सेनेटरी पैड वितरण शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चला

बरसठी, जौनपुर। जनपद जौनपुर के अमदहा व काजगांव क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से निःशुल्क कंबल एवं सेनेटरी पैड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर लाई बुद्धा ट्रस्ट एवं अंजना सेपर्स प्रा. लि. कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

शिविर के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा को 20-20 कंबल वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम का प्रथम चरण कांच गांव में तथा द्वितीय चरण अमदहा गांव में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में लाई बुद्धा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमलेश गंभीर, जौनपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष इंजीनियर राज कुमार बरसठी ब्लॉक उपाध्यक्ष संभावित गौतम, ठेकमा ब्लॉक कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार, सुरियावां ब्लॉक कोषाध्यक्ष संजीव राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, सुनील कुमार, विकास भारती मौर्य राजदेव यादव पुष्पा यादवकी गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं अंजना सेपर्स प्रा. लि. कम्पनी की ओर से मैनेजर मजहर अहमद, सुपरवाइजर मुस्कान तथा कम्पनी की प्रबंध निदेशक डॉ. अंजना भारती के नेतृत्व में महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। सामूहिक प्रयास एवं टीमवर्क के माध्यम से ही समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाई जा सकती है।शिविर का समापन सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट