नाली की निर्माण न होने से सड़क बदहाल, वाहन चालक, यात्री सहित निवासी परेशान, बड़े गड्ढे से हादसे का खतरा

बिहार- कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा प्रखंड स्थित नेवरास पंचायत के केवढ़ी गांव जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से कुदरा परसथुआं रोड पर बह रहा नाले का पानी। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कुदरा-परसथूआं मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की चरम सीमा पर है। सड़क का बड़ा हिस्सा टूटने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गये हैं, वही स्थानीय लोगों की माने तो आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक जहां फिसलने के डर से सहमे रहते हैं, वहीं चारपहिया वाहनों को भी क्षति पहुंच रही है। हर दिन किसी न किसी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलती है, लेकिन स्थिति में सुधार के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क खराब होने का प्रमुख कारण उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होना है. आसपास के घरों के नाले का गंदा पानी सीधे सड़क पर गिरता है। गड्ढों में पानी जमा रहने से वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे की संभावना बढ़ जाती है। बता दें कि कुदरा-परसथूआ मार्ग की अहमियत प्रखंड वासियों सहित जिला वासियों के लिए है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जोड़ता है।यह मार्ग जिला मुख्यालय भभुआं, पटना, वाराणसी और सासाराम जाने वालों के लिए सबसे सुगम मार्ग माना जाता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इसी सड़क से होकर गुजरते हैं।सड़क की स्थिति बदहाल होने की वजह से आये दिन घटनाएं दुर्घटनाएं होती रहती है। समय समय पर जाम भी लग जाता है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रखंड के समाजसेवियों सहित स्थानीय लोगों की मांग है की जन प्रतिनिधियों सहित विभाग इस ओर ध्यान दें। संबंध में पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पिंटू सिंह के द्वारा दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया गया, की उक्त स्थल पर पानी निकासी की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी के द्वारा किया जाना चाहिए,जिसके लिए मांग भी किया गया है, उम्मीद है की यह मांग जल्द ही पूरी किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट