शादी के नाम पर फर्जीवारा करने के आरोप में 5 गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 03, 2026
- 54 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन रोहतास राज्य के बाहर के पुरुषों का फर्जी तरीके से शादी करवाने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए डेहरी एएसपी सह एसडीपीओ अतुलेश झा ने बताया कि
दिनांक 02.01.26 को आसूचना प्राप्त हुई थी कि राज्य से बाहर के पुरुष का फर्जी तरीके से शादी करवाकर उनसे करीब 1,40.000 रू, एक मंगलसूत्र बिछिया, पायल एवं नथनी एवं साड़ी उग कर 3 महिलाएं एवं दो पुरुष फरार हो गये।
इस घटना को गंभीरता से लिया गया तथा इन कांडी के सदभेदन एवं उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष डेहरी नगर एवं डी०आई० जी टीम को शामिल किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जया कुमारी पटेल व रागिनी उर्फ शुनी देवी को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लिए गए महिला रागिनी देवी उर्फ झुनी देवी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि इनका एक गिरोह है। जिसमें हमदोनों के अलावे धर्मशीला देवी, अभिषेक पटेल एवं श्रवण कुमार शामिल है।
वे लोग शादी का झांसा देकर राज्य से बाहर के ऐसे पुरुषों को निशाना बनाती है जिनका उम्र ज्यादा हो एवं उनकी शादी नहीं हो रही हो। वैसे पुरुषों से ये लोग अपने गिरोह की लड़की जया कुमारी पटेल से फर्जी तरीके से शादी करवा देते है तथा उनसे शादी के नाम पर मोटे रकम लेकर शादी के बाद वहां से फरार हो जाते है।
गिरफ्तार महिला रागिनी देवी उर्फ झुनी देवी के निशानदेही पर इस गिरोह के अन्य अभियुक्तों धर्मशीला देवी, अभिषेक पटेल एवं श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया। एचडी वीडियो ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पायल, बिछिया, सोने का मंगलसूत्र, सोने का नथनी, 132850 रु कैश,
दो एन्ड्रीयाड मोबाईल बरामद किया गया है।


रिपोर्टर