डीएम ने सडक सुरक्षा की हरी झंडी दिखाकर की रवाना


रोहतास ।सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय-परिसर से सड़क सुरक्षा ध्वनि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। लोगों के बीच जागरूकता के उद्देश्य से इसी कड़ी में अलग-अलग तिथि को जिले में विभिन्न तरह का कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। इस बीच ध्वनि-रथ के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों,सुरक्षित ड्राइविंग एवं सावधानियों की जानकारी दी जायेगी।

डीएम ने कहा कि रोहतास जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएँ चिंताजनक हैं,ऐसे में सभी नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का उपयोग करने तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं,बल्कि स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाये जा रहे अभियानों में सक्रिय सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएँ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट