डालमिया नगर मॉडल स्कूल में संपन्न हुआ ऑल इंडिया नाटक प्रतियोगिता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 31, 2025
- 81 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
कथा एक कंश की नाटक को मिला प्रथम पुरस्कार
डेहरीआनसोन रोहतास ।अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अभिव्यक्ति शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की टीम कथा एक कंस की नाटक को प्रथम अवार्ड प्राप्त हुआ। कलाकार व दर्शकों की खचाखच भर के बीच प्रथम पुरस्कार की घोषणा होते ही नाटक ग्राम मॉडल स्कूल डालमियानगर तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश नेता इंजीनियर अंशु सिंह ने प्रथम विजेता को मोमेंटो, नगद राशि व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अभिनायक रंगमंच दिल्ली की नाटक पंछी ऐसे आते हैं को द्वितीय पुरस्कार, मासूम आर्ट ग्रुप डालटेनगंज झारखंड की नाटक हमारे राम को तृतीय पुरस्कार, अंतरा फाउंडेशन प्रयागराज के नाटक दामाद को चतुर्थ पुरस्कार, कला निकेतन धनबाद की नाटक मरघट की औरत को पांचवा पुरस्कार प्राप्त हुआ।पश्चिम बंगाल की टीम ओगारा पारा थिएटर पॉइंट के नाटक अंधार मखा साकाल, मणिपुर के यानजीद आर्ट एंड कल्चर एकेडमी मोईरांग के नाटक हाओबा कोनू को, उड़ीसा के आह्वान थिएटर जाजपुर के नाटक बोउ मां को, ताल जमशेदपुर का नाटक मायाजाल, शाहजहांपुर मंथन आर्ट सोसाइटी के नाटक इन द डार्क रूम, गीता थिएटर जमशेदपुर की नाटक म्यूजियम आफ स्पीशीज इन डेंजर, उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर की टीम टैलेंट मेकर नाट्य कला समिति की नाटक मेरे भाई मेरे दोस्त एवं उड़ीसा के ज्ञानोदय केरा पदार की टीम का नाटक किंचित मोगम नाटक को अध्यक्षीय पुरस्कार मिला। ताल जमशेदपुर झारखंड का नाटक साइबर सुरक्षा को नुक्कड़ नाटक का प्रथम पुरस्कार, टैलेंट ग्रुप शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश का नुक्कड़ नाटक स्वच्छता को द्वितीय तथा कटिहार स्कूल ड्रामा नाटक सड़क सुरक्षा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि रंग यात्रा में अनुराधा साहित्य कला समिति आजमगढ़ को प्रथम, मणिपुर के संस्था को द्वितीय तथा शारदा नाट्य मंच धनबाद को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के पूर्व विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा गायन नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में एसडीएम निलेश कुमार व मुख्य अतिथि इंजीनियर अंशु सिंह ने कहा कि अभिनव कला संगम जैसी संस्था द्वारा मृतप्राय औद्योगिक क्षेत्र डालमियानगर में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन करना डेहरी शहरी हीं नहीं रोहतास जिला व बिहार के लिए गौरव की बात है। भौतिक चकाचौंध व इंटरनेट की दुनिया में लुप्त हो रहे नाट्य, कला- संस्कृति को जीवंत रखने की जिम्मेदारी जो अभिनव कला संगम ने उठाई है, उसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अन्य अतिथियों ने अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार समेत तमाम सदस्यों को सफल आयोजन करने के लिए बधाई दी, तथा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। निर्णायक महेंद्र वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता व कमलेश पांडे ने भी सफल आयोजन के लिए आयोजन को प्रतिभागों समेत सभी रंगकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार, संरक्षक सीमल सिंह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय यादव, महासचिव प्रो रणधीर सिंहा मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, संस्थापक सदस्य रमेश चंद्र गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा, जीवन प्रकाश, सुमंत मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव, मुकुल मणि, मनोज गुप्ता, बैजू गुप्ता, हेमंती देवी, डॉक्टर कीर्ति, रिंकी देवी, नीलू देवी, निर्मला देवी, माही कुमारी, अभिषेक शर्मा, विनय कुशवाहा, विशाल सिंह, अभिषेक कुमार, आलोक कुमार, समेत अन्य के द्वारा अन्य विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन संस्थापक रामकृष्ण शर्मा व सह सचिव मुकुल मणि ने किया।


रिपोर्टर