कला, संस्कृति एवं नाटक के क्षेत्र में अभिनव कला संगम द्वारा प्रयास अत्यंत सराहनीय

संवाददाता पारसनाथ दुबे,

डेहरी ऑन सोन रोहतास ।उक्त बातें विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

मौके पर उन्होंने आसाम से आई मात्र 5 वर्षीय बच्ची विहु डांस प्रस्तुत करने वाली अहना चक्रवर्ती को रोहतास किला का प्रतीक चिन्ह एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सोनू सिंह ने अहना के पिता विशेश्वर, चक्रवर्ती,माता अंजना चक्रवर्ती ,को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह प्रतिभाशाली बच्ची पूरे देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

विधायक ने अभिनव कला संगम के संजय सिंह बाला, अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नन्दन कुमार,अरूण शर्मा, मुन्ना सिंह, अमित पटेल, मनोज वकील,

सहित संस्था से जुड़े सभी सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आए नाटक कलाकारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और समाज में कला व संस्कृति के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है।

कार्यक्रम में मौजूद कला प्रेमियों और दर्शकों ने भी कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट