भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका में वीर बाल दिवस मनाया गया
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 26, 2025
- 87 views
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका में शुक्रवार, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानगरपालिका मुख्यालय के भूतल पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके के शुभहस्ते सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।गौरतलब है कि साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वर्ष 2022 से प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (चुनाव) नितीन पाटील, चुनाव विभाग प्रमुख अजित महाडिक, घनकचरा विभाग प्रमुख फैजल तातली, मार्केट विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, उद्यान विभाग प्रमुख निलेश संखे, सुरक्षा विभाग प्रमुख राजेश गोसावी सहित महानगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


रिपोर्टर