भिवंडी-निजामपुर में स्वीप कक्ष के माध्यम से मतदान जनजागृति कार्यक्रम आयोजित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 26, 2025
- 73 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के सार्वत्रिक चुनाव 2025-2026 के तहत मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महानगरपालिका के स्वीप कक्ष द्वारा मतदान जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महानगरपालिका स्कूल क्रमांक 44, टेमघर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महानगरपालिका आयुक्त अनमोल सागर, अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे तथा स्वीप कक्ष के नोडल अधिकारी श्रीकांत परदेशी के मार्गदर्शन में सहायक नोडल अधिकारी कल्पना तलपड़े और राहुल नाडेकर की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महानगरपालिका स्कूल क्रमांक 44 की प्रधानाध्यापिका प्राजक्ता प्रदीप परब, सहायक शिक्षक प्रमोद सूर्यवंशी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी शामिल हुए।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल के छात्र-छात्राओं की एक जागरूकता रैली टेमघर गांव में निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने 15 जनवरी 2026 को मतदान करने की अपील करते हुए ‘मतदानाला चला’ जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।इस जनजागृति रैली में सत्यनारायण गोलापेल्ली, सुनील बोंबेरे, राजेंद्र सालवे और संजय गोदके सहित अन्य कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।


रिपोर्टर