भिवंडी मनपा चुनाव: शिवसेना-मनसे गठबंधन सभी सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 26, 2025
- 154 views
भिवंडी। आगामी भिवंडी महानगरपालिका चुनाव के लिए शिवसेना (ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने गठबंधन के तहत भिवंडी पालिका के सभी 90सी टों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इस ऐलान की जानकारी शिवसेना के उपनेता विश्वास थले ने आज अजय नगर स्थित मध्यवर्ती कार्यालय में दी।
उपनेता विश्वास थले ने बताया कि राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के बाद यह पहला मौका है जब महानगरपालिका की सार्वभौमिक चुनाव प्रक्रिया हो रही है। 2017 में भिवंडी मनपा चुनाव में शिवसेना से जीते 12 नगरसेवकों के शिवसेना शिंदे गुट में जाने के बाद, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन किया है।इस गठबंधन के तहत भिवंडी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि पहले शिवसेना केवल कुछ विशेष क्षेत्रों में सक्रिय थी, लेकिन इस बार नए सक्रिय और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी। इस रणनीति के तहत लगभग 70 से 80 सीटों पर शिवसेना उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे, जबकि 10 सीटें मनसे को दी गई हैं। विश्वास थले ने इसे भिवंडी में एक राजनीतिक “चमत्कार” करार दिया और कहा कि गठबंधन पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।


रिपोर्टर