रामलीला कार्यक्रम में लक्ष्मण परशुराम संवाद

संवाददाता पारसनाथ दुबे 

डेहरी आनसोन रोहतास। इंद्रपुरी क्षेत्र में के बडीहा गांव में नव दिवसीय राम लीला ,

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा चौथे दिन परशुराम लक्ष्मण संवाद की झांकी दिखाते हुए बताया कि धनुष टूटने की जानकारी जब परशुराम जी को मिला तो परशुराम जी क्रोध में आकर कहा कि जो भी भगवान शिव का धनुष को तोड़ा है वह सहस्त्रबाहु के सामान मेरा दुश्मन है उसको मैं जीवित नहीं छोडूंगा परशुराम जी महाराज जनक के सभा में आए और क्रोधित होकर बोले कि इस धनुष को कौन तोड़ा है सभा में कोई राजा डर से नहीं बोल पाया तो लक्ष्मण ने कहा कि मेरे भैया रामचंद्र जी ने धनुष को तोड़ा है आप इतना क्रोधित क्यों हो रहे हैं तत्पश्चात श्री राम जी ने परशुराम जी के क्रोध को शांत किया तब महाराज जनक जी ने दशरथ को निमंत्रण पत्र भेजा राजा दशरथ ने जनकपुर में बारात लेकर आए और श्री रामचंद्र जी और सीता जी को जयमाला डालकर विवाह कराया गया मौके पर श्री रामायण प्रचारक मंडल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के संचालक राजेश चौरसिया ,अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कलाकार प्रमोद कुमार, नीलू कुमारी , भावेश पांडे , अनिल सिंह, अक्षय पांडे, शशि भूषण पांडे , डॉ प्रदीप यादव, विमला पांडे समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट