लगातार अभया ब्रिगेड की टीम कर रही है जनता से संपर्क
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 19, 2025
- 178 views
संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम के तहत दुर्गावती पुलिस की अभया ब्रिगेड की टीम ने लगातार विद्यालय और चौक पर बैठकर लोगों से जन संपर्क कर रही है। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान की एक-एक जानकारी लोगों के बीच साझा कर रही है ताकि समय रहते लोग सरकार से मदद ले सके। आज के जनसंपर्क अभियान में दुर्गावती प्रखंड के चेहरिया छांवो डिलखिली में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में घर से जाने वाले बच्चों और बच्चियों की पढ़ाई लिखाई में हो रही है असुविधा मन चलो से बचाव के तरीके तथा प्रशासन से मदद लेने की अपील की गई। सहायता के लिए डायल 112 तथा सरकार के द्वारा निर्धारित हेल्पलाइन और अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही गई ताकि समय रहते बचाव किया जा सके।


रिपोर्टर