थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर मारपीट में महिला सहित पुरुष भी हुए घायल

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। इस संबंध में अलग-अलग गांव के पीड़ितों के द्वारा थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई। आपसी विवाद में ही छावो गांव के पंकज पांडे के द्वारा तीन लोगों पर दुर्गावती थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई तो वहीं ग्राम खड़सरा में घायल और पीड़ित महिला शकुंतला देवी ने गांव के चार लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई। दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के भानपुर ग्राम निवासी प्रताड़ित ममता देवी ने ननद सास और पति पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सभी घायलों का दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराए जाने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट