प्रशासन ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)--  अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी वंश नारायण यादव (पिता–भिखी यादव) एवं मनीष यादव (पिता–वंश नारायण यादव) हैं। दोनों ग्राम पंचायत सरैया, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के निवासी हैं।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके उपरांत उन्हें भभुआंं न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट