दो बाइक कि टक्कर में चार युवक कि मौत

बीच सड़क पर टक्कर होते ही धू धू कर जलने लगा बाइक 

संवाददाता पारसनाथ दुबे 

डिहरी आनसोन रोहतास।आयरकोठा थाना क्षेत्र के गोही मोड़ के समीप अभी अभी दो बाइक कि आमने-सामने कि टक्कर में चार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक पर सवार चारों युवक सड़क किनारे फेंका गए और बाइक मे आग लग गई। मृत युवक डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा पानी टंकी निवासी संजय तिवारी का पुत्र विकास तिवारी अपने दोस्त उमा शर्मा के पुत्र बंटी शर्मा के साथ नासरीगंज थाना क्षेत्र के धनाव जन्मदिन कार्यक्रम में जा रहे थे। जबकि दुसरा बाइक सवार मंगीतपुर निवासी लवजी शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा है। चौथे मृत युवक कि पहचान नहीं हो सकी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट