विजय दिवस के अवसर पर बाबू जगजीवन राम जी को नमन किया


रोहतास।बाबू जगजीवन राम मानव कल्याण संस्थान के तत्वाधान में विजय दिवस समारोह संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी के अध्यक्षता एवं संस्थान के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह कुशवाहा के संचालन में बाबू जगजीवन राम स्मारक स्थल सासाराम में हुआ।कार्यक्रम का शुरुआत अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी के द्वारा बाबूजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया एवं उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबूजी को नमन किया ।इसके बाद उपस्थित अनेक वक्ताओं ने बाबूजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबू जगजीवन राम आजादी के लड़ाई में जेल गए यातनाएं सहे ,आजादी के बाद देश के अनेक विभागों में मंत्री के रूप में ,उप प्रधानमंत्री के पद पर रहकर देश का कायाकल्प करने का कार्य किया। कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति के द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाया था ।रक्षा मंत्री के रूप में 1971 में पाकिस्तान को हर मोर्चे पर हमला कर 93000 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण कराया था तथा बांग्लादेश बना। बांग्लादेश सरकार ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान देकर बाबू जी को सम्मानित किया था। उपस्थित सभी लोगों के द्वारा सर्व समिति से बाबूजी को भारत रत्न देने के मांग किया गया। इस अवसर पर उपस्थित थे-

 अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ,उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह कुशवाहा,राम आशीष दुबे ,रितेश कुमार, सचिव अरुण कुमार कौशल, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ,दशरथ राम ,रवि कुमार ,रामायण पांडे ,रवि रंजन कुमार ,प्रमोद यादव, जनेश्वर शाह, कृष्णा शाह ,राजेश्वर प्रसाद ,रविशंकर सिंह, भोला शंकर सिंह ,अशोक कुमार सिंह, सुग्रीव सिंह, मनोज कुमार ,शिवमुनि सिंह , सत्येंद्र प्रसाद साह,आरती कुमारी, संध्या सिंह ,पायल कुमारी ,रूबी कुमारी,मधुमिता कुमारी,तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट