अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 15, 2025
- 13 views
रोहतास।कुशवाहा सभा भवन समिति के चुनाव के लिए कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी सदस्य दानदाता सदस्यों का बृहद आमसभा कुशवाहा सभा भवन में चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं चुनाव पदाधिकारी लाल बिहारी सिंह एवं भंते धाम चक्रधारी ट्रस्टी सदस्यों के देख-देख में कुशवाहा सभा भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुरुआत संस्थापकों को दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा पंचशील एवं बुद्ध वंदना से शुरू हुआ कुशवाहा सभा भवन के और से चुनाव पदाधिकारी बौद्ध भिक्षुओं को अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया ।मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि देश में जितने भी सामाजिक संस्थाएं हैं वहां आपसी बातचीत कर सर्व समिति से चुनाव होता है अनेक वक्ताओं ने भी कहा कि 25 वर्षों में 6 बार कुशवाहा सभा भवन का चुनाव सर्व समिति से हुआ है सरकारी कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं दानदाता श्री मदन सिंह ने उपरोक्त सभी वक्ताओं को समर्थन करते हुए प्रस्ताव किया की अध्यक्ष पद के लिए आजीवन सदस्य पूर्व उपमुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह का नाम प्रस्तावित करता हूं तथा समिति के अन्य पदाधिकारी सदस्यों का चयन करने का अधिकार देने का प्रस्ताव करता हूं उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा प्रस्ताव के समर्थन में हाथ उठाया जहां सभी लोगों ने समर्थन किया तथा प्रस्ताव के विरोध में कोई भी हाथ नहीं उठाया गया उनके द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर ट्रस्टी ललित कुमार सिंह, ट्रस्टी पुनवासी सिंह, ट्रस्टी सत्यनारायण स्वामी, हरिहर प्रसाद सिंह ,राम अवतार मौर्य, रामनरेश सिंह, राम इकबाल सिंह, संजय कुमार सिंह कुशवाहा ,निर्भय कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद ,चंद्रशेखर सिंह ,सुदामा सिंह ,रवि रंजन कुमार, राजबली सिंह, विकास सिंह, वीरेंद्र सिंह ,अनिल सिंह, जयराम सिंह विजय सिंह, बाबूचांद सिंह ,चंदन कुशवाहा, रामनरेश सिंह ,राजेंद्र सिंह ,हरेराम सिंह ,प्रज्ञा सिंह, दिलीप सिंह, डॉ संतोष कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मेजर श्रीभगवान सिंह, नंदू सिंह, दीनानाथ सिंह,सतनारायण सिंह ,रितेश कुमार, कमलेश कुमार, शिव कुमार सिंह ,पारस सिंह, विजय कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह,कपिल देव सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर