जदयू का सदस्यता अभियान का शुभारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 13, 2025
- 21 views
रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम के कुशवाहा सभा-भवन के सभागार में रोहतास जदयू के द्वारा अभिनन्दन सह आभार कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की तथा संचालन किया जिला प्रवक्ता अलख निरंजन ने। कार्यक्रम में करगहर के नवनिर्वाचित विधायक वशिष्ठ सिंह तथा नोखा के नवनिर्वाचित विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने कहा कि दोनों मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक वशिष्ठ सिंह जी और नागेंद्र चंद्रवंशी जी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नीतियों और सिद्धांतों में आस्था और विश्वास रखते हुए निरंतर रोहतास जिला के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमारे जिले को जो लक्ष्य दिया गया है हम उससे ज्यादा सदस्य बनायेंगे और जिले की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी तथा जदयू की नीतियो और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोडेंगे।
इस अवसर पर वशिष्ठ सिंह ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी और नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नागेंद्र चन्द्रवंशी ने भी कुछ इसी तरह की बातें कही। कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों जिला कमेटी तथा प्रदेश के पदाधिकारियों के बीच सदस्यता रसीद का वितरण किया गया और उन्हें निर्दिष्ट तिथि तक शुल्क के साथ जमा करने का निर्देश भी जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गया। बैठक में श्याम बिहारी राम,अरुणा सिंह,अशोक प्रजापति,धनंजय भाई पटेल,अशोक पटेल,अनिल सिंह,गिरेंद्र सिंह सिकरीवार,अनिल यादव,दिवाकर कुमार,सुरेंद्र राजभर,प्रदीप रंजन, अशोक चंद्रवंशी,संविता नटराज, संगीता सिंह,शोभा चंद्रवंशी,मानती मौर्य,रेणु कुशवाहा,नीलम पटेल,उषा पटेल,राजेश सोनकर,अभिषेक पटेल, राज सोनी,मनोज पटेल,ताजमूल अंसारी,दीपक चौबे तथा सिद्धेश्वर वर्मा सहित जदयू के अनेक कारकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर