भिवंडी तेलुगु मंच की ओर से गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार

भिवंडी। भिवंडी के बालाजी नगर में स्थित प्रसिद्ध समाजसेवक कोडम लक्ष्मीनारायण की सुपुत्री कुमारी विजया कोडम ने दिल्ली के एमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स डिफेन्स एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज किया है। उनका दिनांक 7 दिसंबर को दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुमारी विजया लक्ष्मीनारायण कोडम को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और डीएम प्रोफेसर श्रीमती डॉ. बलविंदर शुक्ला और अन्य कई मान्यवरों के शुभ हाथों से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विजया के पूरे परिवार भी उपस्थित थे। इसी प्रकार उनकी दूसरी लड़की संध्या कोडम ने असिस्टंट प्रोफेसर की स्टडी करके अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन किया है। ऐसे माहौल में भिवंडी शहर के तेलुगु और पद्मशाली समाज बांधव के साथ अन्य लोगों से शुभेच्छाओं का वर्षाव हो रहा है। इसी के उपलक्ष्य में भिवंडी तेलुगु मंच के अध्यक्ष श्रीनिवास सिरीमल्ले जी ने संध्या और विजया को शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गड्डम स्वामी, कोडम लक्ष्मीनारायण और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट