बड़ी दुर्घटना टला, अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पोखरी मे पलटा ट्रक ट्रेलर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 09, 2025
- 119 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहियाव गांव के पास बालू लदे ट्रक टेलर का अगला टायर फट गया जिससे ट्रक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और दक्षिणी लेने से दो-दो डिवाइडर को पार करते हुए उत्तरी लें में जाकर एक पोखरी में पलट गया गली मत रही कि सामने दलित के मकान में जाने से पहले पलट गया।घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों के द्वारा चालक को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया गनीमत रहा कि इस दौरान सभी लोग बाल बाल बच गए चालक भी सुरक्षित रहा। वही इस संबंध में चालक मुन्ना पाल ने बताया कि वह डिहरी से बालू लोडकर के वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान दहियाव गांव के पास उसका आगे का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दोनों डिवाइडर को क्रॉस करते हुए आकर पोखरी में पलट गई।


रिपोर्टर