बच्चियों की सुरक्षा और मनचलों पर कड़ी नजर रखने के लिए अभया बीग्रेड ने संभाली कमान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 08, 2025
- 210 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- बच्चियों को स्कूल जाने में कहीं से कोई परेशानी और दिक्कत न हो इसके लिए बरिय पुलिस पदाधिकारी और सरकार के पहल पर अभया ब्रिगेड की स्थापना की गई जिसकी कमान दुर्गावती थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ईशा मेहता ने संभाली। अक्सर शिकायतें मिला करती थी कि आने जाने वाले बच्चियों के साथ मनचले कभी-कभी बोलियां बोलते थे और आने जाने में बच्चियों को परेशानी होती थी जिसके लिए सरकार के पहल पर टीम गठित कर दी गई है जो आने जाने वाली बच्चियों पर नजर रखेगी। विद्यालय के समय पर यह टीम आसपास रहेगी और विद्यालयों में जाकर बच्चियों को जागरूक भी करेगी। थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि अब निर्भीक होकर बच्चियों को आने जाने की जरूरत है कहीं से भी कोई शिकायत मिलती है तो 112 नंबर पर या थाने के पर्सनल नंबर पर बेहिचक बच्चियों को फोन करना चाहिए ताकि मनचलो और उद्दंड टाइप के बच्चों लगाम लगाया जा सके तथा बच्चियों को स्कूल या बाजार जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।


रिपोर्टर