नव-निर्वाचित विधायक सोनू सिंह को विस पार्टी सचेतक नियुक्ति किए जाने पर प्रशंसा

संवाददाता पारस नाथ दुबे

डेहरी ऑन सोन रोहतास। डेहरी विधानसभा क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को लोजपा रामविलास पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा में सचेतक पद पर नियुक्त करने हेतु विधानसभा अध्यक्ष को पत्र जारी किया है। राजीव रंजन सिंह को बिहार विधानसभा में पार्टी के सचेतक नियुक्त किए जाने पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं नव-निर्वाचित विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा है कि बिहार विधानसभा में पार्टी का सचेतक बनाए जाने पर इसके लिए हृदय से आभार। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोजपा (रामविलास) परिवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान देता रहूंगा। बिहार प्रभारी अरुण भारती जी के मार्गदर्शन के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं। राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को बिहार विधानसभा में पार्टी के सचेतक नियुक्त किए जाने पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई है। बधाई देने वालों में डेहरी के ओम प्रकाश पांडे,उमाशंकर पांडे,सुरेंद्र मिश्रा,राम इकबाल सिंह, जितेंद्र पांडे,विजय दुबे,विकास दुबे,तुषार श्रीवास्तव,मुनमुन पांडे इत्यादि लोग शामिल हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट