एनसीसी कैडेटों को किया गया सम्मानित


रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम के इंटरस्तरीय विद्यालय, चौखंडी-पथ में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा एनसीसी पदाधिकारी एवं फर्स्ट ऑफ़िसर चंदन कुमार के नेतृत्व में नेशनल कैंप करने वाले कैडेटों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले कैडेटों में राजनंदिनी कुमारी,अनु कुमारी,उमंग कुमार, राजन कुमार गुप्ता, अमरजीत कुमार, बेबी कुमारी, सपना कुमारी, हरिओम कुमार तथा निखिल कुमार कुल नौ कैडेट शामिल हैं,जिन्हें विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया जा चुका है। सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में 

अशोक कुमार सिंह,डॉ0 हिमांशु त्रिपाठी,रामस्वरूप सिंह,मनीष कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,राजेश कुमार, धनजी कुमार,विमलेश कुमार,राजेश्वर प्रसाद,अरविंद कुमार जायसवाल, सिंधु कुमारी,चंपा कुमारी,नेहा कुमारी, सुमित कुमारी,अस्मिता कुमारी,जीवा प्रवीण,नीरज कुमारी,सीमा कुमारी, वंदना कुमारी,विनीता कुमारी,श्वेता कुमारी, मयंक कुमार,पीयूष कुमार, संजय कुमार,पुर्णमासी साह तथा बलदेव सिंह ने कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट