डीएम के द्वितीय लोक शिकायत में छः मामले का निष्पादन हुआ


रोहतास । जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान छः मामलों का निस्तारण किया गया। लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 36 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास,अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1, निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल सासाराम आदि उपस्थित रहे। इस सुनवाई में जिला पंचायतराज पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्त्ता,सासाराम अन्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण उपस्थित नहीं हुए,जिसके कारण उनसे संबंधित परिवाद पर सुनवाई नहीं की गयी। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी तथा उपस्थित पक्षों का विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान गौरव कुमार सिन्हा,ललिता देवी,मो० नासीर खान, राजेन्द्र सिंह,सुनील कुमार तथा जानकी देवी की शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट