नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दि. बा. पाटिल का नाम देने की संसद में फिर उठी मांग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 05, 2025
- 134 views
भिवंडी के सांसद बाळ्या मामा का केंद्र सरकार से जवाब– नामकरण के बिना भूमिपुत्र शांत नहीं बैठेंगे
भिवंडी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम राष्ट्रीय नेता दि. बा. पाटिल के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर दिल्ली में संसद के भीतर जोरदार तरीके से उठाई गई। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा ने गुरुवार को इस मुद्दे को लोकसभा में रखा। इस पर सदन के पीठासीन अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस मांग पर उचित संज्ञान ले रही है।
सांसद बाळ्या मामा ने कहा कि स्थानीय भूमिपुत्र लंबे समय से इस नामकरण की मांग कर रहे हैं और 25 दिसंबर से पहले हवाई अड्डे के शुरू होने के पूर्व इसका नाम लोकनेते दि. बा. पाटिल के नाम पर घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि 22 दिसंबर को मानकोली से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक भव्य पदयात्रा आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार पर नामकरण के लिए दबाव बढ़ाना है। सांसद बाळ्या मामा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को राष्ट्रीय नेता दि. बा. पाटिल का नाम घोषित नहीं करती, तब तक स्थानीय भूमिपुत्र शांत नहीं बैठेंगे और विमानों को उड़ान नहीं भरने देंगे।


रिपोर्टर