आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने एक महिला शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 21, 2025
- 164 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन पर प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम के निर्देशन में सउनि/उपेंद्र कुमार , आरक्षी अभिमन्यू सिंह , आरक्षी /सर्वोदय पासवान सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन तथा प्रधान आरक्षी/39 मो. अजलीम अली, महिला आरक्षी-292/रेणु कुमारी तथा महिला आरक्षी/759 ज्योति कुमारी दोनों जीआरपी डेहरी ऑन सोन के साथ यात्रियो के भीड़ को देखते हुए संयुक्त रूप से डेहरी ऑन सोन स्टेशन में गश्त व चेकिंग करने के क्रम में समय लगभग 21.00 बजे एक महिला पूजा देवी उम्र-22 वर्ष, पति-संतोष पासवान ,ग्राम-वारुण ,भुईया टोली, थाना –वारुण ,जिला- औरंगाबाद (बिहार) को प्लेटफार्म संख्या 01 के पूर्वी छोर पर स्थित ऊपरगामी पुल के नीचे तीन झोले में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया जिसमें (01) फूलदार प्लास्टिक के झोले मे रखे कुल 16 अदद After Dark Blue, Rare Grain Whisky , Batch No-0410 दिनांक-12.10.25 प्रत्येक 180 ML तथा कीमत 150 रुपया इस प्रकार कुल 2 लीटर 880 ML टोटल कीमत-2400 रुपया (02) उजला रंग का प्लास्टिक झोले मे रखे कुल 34 अदद ब्लू लाईम देशी शराब Batch No-607-L-1 दिनांक-14.11.25 प्रत्येक 200 ML तथा कीमत 75 रुपया इस प्रकार कुल 06 लीटर 800 ML टोटल कीमत-2550 रुपया (03) उजला रंग का प्लास्टिक झोले मे रखे कुल 17 अदद ब्लू लाईम देशी शराब Batch No-607-L-6 दिनांक-14.11.25 प्रत्येक 200 ML तथा कीमत 75 रुपया इस प्रकार कुल 03 लीटर 400 ML टोटल कीमत-1275 रुपया जब्त किया गया |*इस प्रकार कुल जब्त शराब की मात्रा 13 लीटर 80 ML कुल कीमत 6225 रुपया है* | उक्त महिला से उसके कब्जे से जब्त शराब के बारे मे पुछने पर बताई कि शराब को बिहार मे बेचने के लिए वाराणसी (उप्र) से लाई हूँ | जिसके उपरांत बरामद सभी जब्त शराब को मौके पर कागजी कार्रवाई करने उपरांत जप्त कर गिरफ्तारी नियमो का पालन करते हुये महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया |


रिपोर्टर