इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती मनाई गई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2025
- 48 views
रोहतास। जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम सासाराम में देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई गई श्री मती गांधी देश के एकता एवं अखंडता के लिए अपना को बलिदान देकर देश को एकजुट करने का कार्य किया एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धर्मनिरपेक्ष, गुटनिरपेक्ष आंदोलन की अगुवाई की एवं1971 में भारत पाक युद्ध के दौरान शांति सेना भेजकर बांग्लादेश का उदय किया। कांग्रेसजनो ने नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा, सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी, डॉ जावेद अख्तर, डॉ शैलेश कुमार सागर, ज्ञान चंद ओझा, मनीष कुमार, धीरज कुमार, अली हुसैन इदरीसी, सुहैल आलम ताजी, मो रिंकू आदि शामिल हुए।


रिपोर्टर