जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत का तुलनात्मक अध्ययन किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 17, 2025
- 49 views
रोहतास ।जिला प्रशासन द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के सफल संचालन के साथ-साथ मतदान प्रतिशत का विस्तृत तुलनात्मक विश्लेषण जारी किया गया है। यह रिपोर्ट वर्ष-2020 की तुलना में वर्ष- 2025 के मतदान रुझानों को दर्शाती है, जिसमें मतदाताओं के उत्साह, लैंगिक सहभागिता तथा क्षेत्रवार मतदान परिवर्तन का स्पष्ट आकलन किया गया है। यह तुलनात्मक अध्ययन आगामी चुनावी रणनीतियों एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। कुल मतदान प्रतिशत का तुलनात्मक अवलोकन-
विधानसभा क्षेत्रवार-2025 एवं 2020 के मतदान प्रतिशत की तुलना से यह स्पष्ट होता है कि वर्ष 2025 में अधिकांश क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही है, जबकि 2020 में कई क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता कम थी। संपूर्ण जिले का औसत भी इसी प्रवृत्ति को प्रदर्शित करता है। क्षेत्रवार विस्तृत विश्लेषण-
1. 207–चेनारी(सु0)
2025: पुरुष–62.01प्रतिशत महिलाएँ–70.15 प्रतिशत (महिला बढ़त +8.14 प्रतिशत)
2020: पुरुष–58.47 प्रतिशत , महिलाएँ–55.32 प्रतिशत (महिला–3.15 प्रतिशत कम) विश्लेषण: 2025 में महिलाओं का मतदान उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जो क्षेत्र में जागरूकता अभियानों के सफल प्रभाव को दर्शाता है।
2. 208–सासाराम
2025: पुरुष–62.12 प्रतिशत महिलाएँ–62.09 प्रतिशत
2020: पुरुष–54.66 प्रतिशत महिलाएँ–47.87 प्रतिशत
विश्लेषण: 2025 में पुरुष और महिला मतदान लगभग बराबर रहा, जबकि 2020 की तुलना में महिलाओं में भारी वृद्धि दर्ज की गयी।
3. 209–करगहर
2025: पुरुष–64.69 प्रतिशत , महिलाएँ–67.51 प्रतिशत
2020: पुरुष–63.15 प्रतिशत महिलाएँ–55.42 प्रतिशत
विश्लेषण: महिलाओं के मतदान में लगभग 12 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है,जो इसे जिले के सर्वाधिक उभरते मतदान क्षेत्रों में रखता है।
4. 210–दिनारा
2025:पुरुष-59.25 प्रतिशत महिलाएँ–62.42 प्रतिशत
2020: पुरुष–59.28 प्रतिशत महिलाएँ–53.10 प्रतिशत
विश्लेषण: 2025 में महिला सहभागिता पुरुषों से लगभग 3.17 प्रतिशत अधिक,जबकि 2020 में यह पुरुषों से 6.18 प्रतिशत कम थी।
5. 211–नोखा
2025: पुरुष–59.90 प्रतिशत महिलाएँ–62.48 प्रतिशत
2020: पुरुष–54.42 प्रतिशत महिलाएँ–46.97 प्रतिशत
विश्लेषण: महिलाओं में लगभग 15.5 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्शाती है कि इस क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान अत्यंत सफल रहा।
6. 212–डेहरी
2025: पुरुष–63.54 प्रतिशत महिलाएँ–64.12 प्रतिशत
2020: पुरुष–56.31 प्रतिशत महिलाएँ–48.48 प्रतिशत
विश्लेषण: 2025 में महिलाओं का मतदान 2020 की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत बढ़ा है—जिले में सबसे उल्लेखनीय वृद्धि।
7. 213–काराकाट
2025: पुरुष–58.29 प्रतिशत महिलाएँ–60.61 प्रतिशत
2020: पुरुष–55.39 प्रतिशत महिलाएँ–48.49 प्रतिशत
विश्लेषण: महिलाओं का मतदान 2020 की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।
जिला-स्तर का समग्र विश्लेषण
जिला औसत–2025: पुरुष–61.42 प्रतिशत,महिलाएँ–64.15 प्रतिशत (अंतर +2.73 प्रतिशत)
जिला औसत–2020: पुरुष–57.38 प्रतिशत,महिलाएँ–50.47 प्रतिशत
2025 में महिलाओं ने जिले भर में पुरुषों से अधिक मतदान किया, जो मतदाता जागरूकता,सुरक्षा प्रबंधों और सुगम मतदान सुविधाओं के प्रति बढ़े विश्वास को प्रतिबिंबित करता है।
जिला प्रशासन रोहतास सभी मतदाताओं को इस उत्कृष्ट सहभागिता के लिए धन्यवाद देता है तथा भविष्य में भी लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु इसी उत्साह को बरकरार रखने का आह्वान करता है।


रिपोर्टर