दुन एक्सप्रेस से महिला की पैर कटी


रोहतास । जिला मुख्यालय स्थित अहले सुबह सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म सं-दो पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर एक विक्षिप्त महिला ने आत्महत्या करने का किया प्रयास। रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दिनेश्वर राम सहित प्रधान आरक्षी अजीज खान तथा ऑन ड्यूटी पोर्टर अनिल कुमार ने महिला की बचायी जान। घटना में महिला के दोनों पैर कटे। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज हेतु भेजा गया पटना के पीएमसीएच। घटना की जानकारी एक प्रेस-विज्ञप्ति के जरिये देते हुए आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया है कि जख्मी महिला सासाराम मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बैजला गाँव निवासी अमरजीत कुमार की 50 वर्षीया पत्नी इंदू है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बतायी गयी है। अमरजीत अपनी पत्नी को सुबह दून-एक्सप्रेस से मानसिक इलाज हेतु हरिद्वार ले जा रहे थे, कि इसी बीच दून-एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर खड़ी होने वाली थी कि इंदु रेल इंजन के आगे कूद गयी। घटना के कारण ट्रेन दस मिनट विलम्ब से खुली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट