156 किलो गांजा बरामद


 रोहतास। जिले के थानाध्यक्ष चेनारी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चेनारी थानान्तर्गत ग्राम मल्हर स्थित सिंहासन पाण्डेय का मिट्टी का टूटा हुआ घर के पास ढलाईनुमा रोड पर एक रूई से लदा पीकअप गाड़ी खड़ी है, जिसके अन्दर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम 1 के निर्देशन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचने के उपरान्त पिकअप गाड़ी रजि०नं०-JH-10CN2746 त्रिपाल से ढका हुआ लावारिश हालत में पाया गया जिसके संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को बीते रात से ही रोड पर खड़ा रहने एवं उसके मालिक या चालक के बारे में कुछ नहीं बताया गया। तत्पश्चात् उक्त वाहन को विधिवत् रूप से जाँच किए जाने पर वाहन के अन्दर छः प्लास्टिक का प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ बोरा पाया गया। जिसे खोलने पर प्रत्येक बोरा में 25 पैकेट गांजा, कुल मिलाकर 06 बोरा में 150 पैकेट गांजा पाया गया। जिसे वजन पर प्रत्येक बोरा में 26 कि०ग्राम० कुल 06 बोरा में गांजा की मात्रा 26x6=156 किलोग्राम पाया गया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रूपए हैं। इस संदर्भ में चेनारी थाना कांड सं0 442/2025 दिनांक 14.11.2025 धारा 8 (c) / 20 (b)(ii) (c)/22(c)/25/29 NDPS Act के अन्तर्गत उक्त वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


बरामद समानों की विवरणी 


1. 156 (एक सौ छप्पन) किलोग्राम गांजा।

एक पिकअप रजि०नं० JH-10CN2746 है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट