डिहरी में शांति पूर्ण माहौल में मतदान संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 11, 2025
- 120 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट
डिहरी आनसोन रोहतास।लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान 11,11,025 को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया सुबह में मतदान धीमी गति से चल रहा था क्योंकि ठंड के मौसम के चलते धीरे-धीरे मतदाता अपने बूथ की तरफ जा रहे थे मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था देखते देखते मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ने लगा और। लंबी कतार हो गया अपनी अपनी बारी का सभी लोग इंतजार कर रहे थे इस लंबी कतार में बुजुर्ग नौजवान महिलाओं की संख्या बढने लगा लोगों से बातचीत के क्रम में जब सवाल किया गया कि आप किस मुद्दे पर मतदान कर रहे हैं किसी ने कहा की। जो हमारे क्षेत्र का विकास करेगा हमारे। डेहरी के अनुमंडल के बरीय अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पांडे ने कहा कि एशिया के सबसे बड़ा रोहतास उद्योग बंद है इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है कोई भी नेता गण इस कारखाने को खुलवाने में ध्यान नहीं दे रहा हैमतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त था सीसीटी कैमरे की निगरानी चुनाव हो रहा था पूरे डेहरी क्षेत्र में 62% मतदान शांति के साथ शाम 6:00 बजे संपन्न हो गया कहीं भी किसी भी तरह का अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है सभी बुथो। पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल मौजूद थे


रिपोर्टर