शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से वोटरों में खुशी

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- जिस तरह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिहार विधानसभा का  चुनाव प्रखंड स्तर पर  शांतिपूर्ण संपन्न करवाया| उसके बाद लोग एक दूसरे के मोबाइल से परिणाम की जानकारी लेते रहे वही अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में अपने दिए कीमती मत के आंकड़े लगाते रहे हालांकि इस बार के चुनाव में मतदाताओं में काफी उत्साह था मतदान शुरू होते ही वोटरों द्वारा मत डालने की प्रक्रिया काफी अच्छा रहा वहीं 205 भभुआ विधानसभा  क्षेत्र में युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया था इस बार चुनाव काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने से मतदाताओं में काफी खुशी थी|

इसके लिए लोगों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया वही मतदान के बाद विधानसभा के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में पड़े मत के आंकड़े लेने में जुट गए जो की देर रात तक हर बुथों पर अपने पोलिंग एजेंट से अपने पक्ष में पड़े मत की जानकारी लेने में थे वहीं लोगों ने माना कि यह लोकतंत्र का महापर्व है जनता जिसको जीत दिलाई उनके द्वारा दिए गए मतों को ईवीएम में कैद किया जा चुका है आगामी 14 नवंबर को होने वाले मतो की गणना के बाद ही सारे कयास पर मोहर लग जाएगी लोगों का कहना है, कि जो भी प्रत्याशी जीते  बशर्ते क्षेत्र का विकास होना चाहिए|


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट