चुपचाप लालटेन का बटन दबाइए -तेजस्वी

संवाददाता पारसनाथ दुबे 

डिहरीआनसोन रोहतास। जिला के प्रेम नगर हाई स्कूल के मैदान में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आप लोग मिलजुल का बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाए इसके लिए 11 नवंबर को चुपचाप लालटेन छाप पर बटन दबाकर मुझे सीएम बनाइये इसके बाद सबसे पहले 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन में बहन योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं के खातों में 30 हजार रुपया डालेंगे इसके बाद हर घर में एक नौकरी देने का काम करेंगे पिछले चुनाव में मैं 10 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी 17 महीने मौका मिला तो 5 लाख नौकरी दी थी इस बार 20 साल की जगह मुझे 20 महीने का मौका दीजिए बिहार के सभी घरों में एक नौकरी दी जाएगी। 200 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा अपने जनसभा को संबोधित मैं लोगों से कहा कि डालमिया नगर उद्योग को खुलवाया जाएगा और डेहरी को जिला भी बनाया जाएगा। मंच पर विराजमान राजद प्रत्याशी गुड्डू चंद्रवंशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बैठे हुए थे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट