समान्य प्रेक्षक ने नोखा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 06, 2025
- 120 views
रोहतास। 211-नोखा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नोखा नगर परिषद क्षेत्र में प्रेक्षक मिलिंद धर्मराव रामटेके (आईएएस) द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर बनाए गए सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, महिला सहायता डेस्क आदि की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों से भी संवाद कर आवश्यक निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित ऑफिसर, भी उपस्थित रहे। प्रेक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जाए एवं मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएं।


रिपोर्टर