13010 देहरादून एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 50 जिंदे कछुओं को किया बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 06, 2025
- 74 views
रोहतास।
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन ।वन्य जीव संरक्षण के तहत आरपीएफ डेहरी ने 50 जिंदा कछुओं को बरामद कर फॉरेस्ट विभाग को सुपुर्द किया।
सूचना के आलोक में निरीक्षक प्रभारी डेहरी ऑन सोन के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार साथ सहायक उपनिरीक्षक जे पी चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी बी बी मिश्रा, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, आरक्षी सर्वोदय पासवान, आरक्षी कमाल राज सभी रेसुब पोस्ट डेहरी ऑन सोन गाड़ी संख्या 13010 डाउन के कोच संख्या S4 से लावारिश हालत में एक 50 अदद कछुआ को बरामद किए । आस पास यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी
उसे अपना होना नहीं बताया । बाद मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु फॉरेस्ट विभाग को सुपुर्द किया गया


रिपोर्टर