बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरसठी । जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों, वांछित वारंटियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण व दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी देवानन्द रजक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी मय हमराह टीम द्वारा मुकदमा संख्या 206/25 धारा 87, 82(2) एवं 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अच्छेलाल उर्फ बच्चेलाल पुत्र लालजी उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खेतलपुर थाना औराई जनपद भदोही उम्र लगभग 30 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर कटवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास मुकदमा संख्या 206/25 धारा 87, 82(2) एवं 69 बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर से संबंधित है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हे0का0 अखिलेश यादव एवं का0 ओमप्रकाश यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल रहे। बरसठी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट