शुभम आज खेलेंगे रणजी ट्रॉफी में मैनुअल स्टेडियम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 31, 2025
- 111 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के तेनुअज गांव निवासी चैन कुमार राय एवं स्व० सुशीला देवी के पुत्र अमन कुमार उर्फ शुभम राय का रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है।जिले के दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिनका इसमें चयन हुआ है।
तेनुअज़ नटवार निवासी शुभम राय ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। बिहार रणजी ट्रॉफी टीम में उनका चयन हुआ है। 1 तारीख से मेघालय बनाम बिहार के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में शुभम राय टीम का हिस्सा होंगे।
शुभम राय यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोहतास जिले के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों और शुभम के समर्थकों ने इस सफलता पर गर्व जताया है।


रिपोर्टर