चलती अर्टिगा कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला — पांच लोग सुरक्षित
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 27, 2025
- 181 views
बरसठी,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव के पास सोमवार देर शाम एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। मडियाहूं के चोरारी गांव से लौट रही एक अर्टिगा कार अचानक चलते-चलते धू-धू कर जल उठी।
कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। सभी लोग मीरगंज थाना क्षेत्र के भीदुना गांव में आयोजित एक दावत से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही कार गहलाई गांव के समीप पहुंची, इंजन से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर उपेंद्र सरोज ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर राख हो गई।
सूचना पाकर बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। सौभाग्य से सभी सवार सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वाहन के अवशेषों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर