छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय की धूम में डूबा कैमूर जिला

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं(कैमूर)-- अनुमंडल में छठ महापर्व का आरंभ पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ। जिले के भभुआ अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत चांद, चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ, रामपुर और अधौरा प्रखंडों में रविवार को नहाय-खाय का पर्व बड़ी ही श्रद्धा, उल्लास और साफ-सफाई के माहौल में मनाया गया।


रविवार संध्या से ही भगवानपुर , भभुआ , के सुअरा नदियों के घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नहाने के बाद घर लौटकर शुद्धता और सात्विकता के साथ अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनाकर ग्रहण कीं। यह दिन शरीर और मन की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जिससे आगामी दिनों के कठोर व्रत के लिए श्रद्धालु स्वयं को तैयार करते हैं।



चांद, चैनपुर और भभुआ प्रखंड के बाजारों में सब्जियों, फल और पूजा-सामग्री की खरीदारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखी गई। लोग अपने-अपने घरों और घाटों की सफाई में जुटे रहे ताकि अगले दिन खरना और उसके बाद के सूर्य अर्घ्य के लिए पवित्र वातावरण तैयार किया जा सके।

छठ महापर्व बिहार की लोकआस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें सूर्य देव और छठी मइया की उपासना की जाती है। कैमूर जिले के हर गांव और शहर में इस पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। नदियों और तालाबों के किनारे साफ-सफाई, रंगोली और दीपों की सजावट के साथ श्रद्धा का माहौल छा गया।


पहले दिन के नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है, और पूरे कैमूर में भक्ति और आस्था की लहर उमड़ पड़ी है। वही देखा जाए तो भभुआ अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासन छठ घाट पर मुस्तैद रही

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट