एरिया डॉमिनेशन किया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 26, 2025
- 39 views
रोहतास । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के मद्देनजर 211- नोखा विधानसभा क्षेत्र के नोखा प्रखंड अंतर्गत संवेदनशील एवं अति संवेदनशील टोलों एवं गांवों में एरिया डॉमिनेशन का कार्य किया गया। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बल की टुकड़ियों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्ती एवं भ्रमण किया। एरिया डॉमिनेशन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराना तथा मतदाताओं के बीच विश्वास कायम करना है। इस क्रम में अधिकारियों एवं सीआरपीएफ जवानों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारी की जा रही है।


रिपोर्टर