गोदाम में भीषण आग, सिलेंडर फटा, एक घायल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 23, 2025
- 164 views
भिवंडी। भिवंडी के राहनाल ग्राम पंचायत क्षेत्र के मुनीसुरत कंपाउंड के महादेव मढवी कॉम्प्लेक्स में स्थित महावीर सिंथेटिक कंपनी का गोदाम इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। बताया गया है कि यहां रात को लक्ष्मी पूजन के बाद दीये जलाए गए थे। दूसरी मंजिल पर कंपनी का कार्यालय और गोदाम था, जिसमें कपड़ा रखा हुआ था। रात में इस गोदाम में आग लगी और अंदर ही अंदर भड़कती रही, जिसके कारण वहां रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया और गोदाम की दीवारें ढह गईं। घटना की सूचना भिवंडी अग्निशमन दल को तड़के साढ़े चार बजे मिलते ही, उनकी दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अथक प्रयास करके छह घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में विजय रघुराज यादव नामक 43 वर्षीय मजदूर घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आग लगने का कारण अभी तक पुलिस द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इस आग में लाखों रुपये का कपड़े का स्टॉक जलकर राख हो गया है।भिवंडी में इन दिनों आग लगने की घटना में वृद्धि हुई है।पिछले एक सप्ताह में यहां पर आधा दर्जन आग लगने की घट चुकी है।जिसे लेकर लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।


रिपोर्टर