23 को मैराथन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2025
- 38 views
रोहतास। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 के अवसर पर स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर दिनांक 23.10.2025 को सुबह 06:00 बजे मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महिला वर्ग के लिए मैराथन प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कुल अदमापुर से शुरू होकर पुरानी जीटी रोड होते हुए न्यू स्टेडियम फजलगंज तक होगी। यह दूरी 6.5 किलोमीटर की होगी। पुरुष वर्ग के लिए मैराथन प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कुल अदमापुर से शुरू होकर पायलट बाबा मंदिर, एसपी जैन कॉलेज, ताराचंडी धाम, बेदा नहर होते हुए न्यू स्टेडियम फजलगंज तक होगी। यह दूरी 20 किलोमीटर की होगी।
डीपीआरओ आशीष रंजन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं टोपी उपलब्ध कराये जाएंगे। प्रथम पांच महिला एवं पुरूष विजेताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा मेडल से सम्मानित किया जायेगा। मैराथन प्रतियोगिता को पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। कहा कि मतदान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और लोगों को मतदान मुहिम से जोड़ने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए है।


रिपोर्टर