डीएम ने द्वितीय अपील के चार मामले का किया निष्पादन


रोहतास।लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 06 अपील आवेदनों पर शनिवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सासाराम उपस्थित रहें। परन्तु, एक अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में अनुपस्थित रहें। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान राणा प्रताप सिंह, मनोहर कुमार, नारेन्द्र कुमार पाण्डेय, चन्दन पासवान के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट