ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

रोहतास । मंगलवार को आरा-सासाराम रेलखंड पर थाना क्षेत्र के शिवपुर हाल्ट गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । सूत्रों के हवाले यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे घटित होने की बात बताई जा रही है। जैसे ही इसकी सूचना रेलवे विभाग बिक्रमगंज को मिली,तो मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए रेलवे विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। उसके उपरांत रेलवे विभाग बिक्रमगंज के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस को घटित घटना की जानकारी जैसे ही प्राप्त हुई घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियांव गांव निवासी बलिराम शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र चंदन शर्मा के रूप में हुई है । बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को परिजनों समक्ष कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट