चौदह हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 14, 2025
- 44 views
रोहतास । मंगलवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारणार्थ के तहत जिलान्तर्गत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान हेतु संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, रोहतास जिला के द्वारा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। जिसमें तीनों अनुमंडल से चौदह हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई किया गया है।
विवरणी निम्नवत् है :-
अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 5415 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस के विरूद्ध 3139 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 2952 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 2276 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, डिहरी द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 5359 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया । निर्गत नोटिस के विरूद्ध 5279 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 3544 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 80 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 3460 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस के विरूद्ध 2130 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस० के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 1258 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 1330 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
बंध पत्र धारा - 135 बीएनएसएस के तहत संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा मानक राशि का निर्धारण करते हुये शांति व्यवस्था कायम करने हेतु बंध पत्र संबंधित अभियुक्त से भरवाया जाता है।
सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, रोहतास जिला द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारणार्थ के तहत जिलान्तर्गत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई नित्य दिन की जा रही ह।


रिपोर्टर