प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दो दिन बाद भी नहीं भरा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 14, 2025
- 44 views
रोहतास।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के द्वितीय चरण के तहत 13 अक्टूबर 2025 को अधिसूचना जारी होने के उपरांत रोहतास जिलान्तर्गत 207 - चेनारी (अ०जा०), 208 - सासाराम, 209 - करगहर, 218 - दिनारा, 212 - डिहरी तथा 213 - काराकाट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। निर्धारित समय के भीतर 14 अक्टूबर को किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। जबकि 14 अक्टूबर को कुल 26 एनआर काटा गया। 207- चेनारी (अ०जा०) से पाँच, 208- सासाराम से दो, 209- करगहर से पाँच, 210- दिनारा से सात, 211- नोखा से दो, 212- डिहरी से एक एवं 213- काराकाट से चार अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निदेशानुसार नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप संपन्न करायी जा रही है।


रिपोर्टर