चुनाव तैयारियों में जुटा रोहतास प्रशासन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 12, 2025
- 88 views
रोहतास। जिले में लगातार फ्लैग मार्च हो रहा है और सासाराम अनुमंडल कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 5102 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया । निर्गत नोटिस के विरूद्ध 2821 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 2655 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 2281 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, डिहरी द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 4791 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया निर्गत नोटिस के विरूद्ध 4546 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 3538 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 245 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 3164 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस के विरूद्ध 1995 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 1020 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 1169 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
आपको बताते चलें कि बंध पत्र धारा 135 बीएनएसएस के तहत संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा मानक राशि का निर्धारण करते हुए शांति व्यवस्था कायम करने हेतु बंध पत्र संबंधित अभियुक्त से भरवाया जाता है। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, रोहतास जिला द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारणार्थ के तहत जिलान्तर्गत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई नित्य दिन की जा रही है।


रिपोर्टर