समाज पर हो रहे उत्पीड़न शोषण अत्याचार सामाजिक चेतना को लेकर मेरठ जाने की किया अपील _जी के शर्मा

Amroha : आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 अमरोहा जिले के गजरौला में सामाजिक न्याय आंदोलन के टी के संरक्षक संस्थापक जी के शर्मा श्री रामपाल व्यास राष्ट्रीय कवि वर्तमान तैनात नगर विकास विभाग गजरौला ने आज गरम जोशी भव्य स्वागत के साथ कुछ अन्य समाज के लोगों से भी मुलाकात हुई जो अनुच्छेद 340 को लेकर व अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई व्यास जी ने कहा कि जितना भी बन पड़ेगा उतना हर समय हर तरह से अनुच्छेद 340 के लिए आंदोलन के लिए तैयार रहूंगा और उन्होंने पूरे देश के लोगों से आवाहन भी किया कि यदि भविष्य में दिल्ली के रामलीला मैदान या जंतर मंतर पर बड़ा कार्यक्रम हुआ तो गजरौला से 50 गाड़ियों का काफिला दिल्ली जाएगा उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के द्वारा लिखित संविधान में यह व्यवस्था दी गई है जिस व्यवस्था को सरकारें आज तक अमली जामा पहनती आ रही है  उदाहरण है रोहिणी आयोग की रिपोर्ट आज भी धूल खा रही है देश के अंतिम व्यक्ति तक योजना को पहुंचने में नाकाम रही है जिसको लेकर समय-समय पर ज्ञापन दिया जा रहा है जो सरकारों के कान पर जू नहीं रेंग रहा है ।

2027 के चुनाव के पहले आंदोलन को लेकर के टी समस्त जिलों के मुख्यालय पर नुक्कड़ सभा करेगा और लोगों में जन चेतना कर संवैधानिक अधिकार अनुच्छेद 340 को लेकर रहेंगा गजरौला आए श्री शर्मा ने आक्रोश व्याप्त करते हुए कहा कि नाई समाज पर इस समय कुछ मारपीट गाली गलौज जमीन हड़पने लोगों की हत्याएं आदि घटनाएं उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में छिटपुट हो रही है मेरठ जिले के अफजलपुर पाचवटी के प्रमोद सैन और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई जिसको लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से राकेश कुमार सैन गुलशन नंद जी के नेतृत्व में सांत्वना व्यक्त करने के लिए दिनांक 12 अक्टूबर 2025 दिन रविवार समय 12:00 बजे सैन समाज का जमावड़ा होगा ।

इस सदमे को लेकर दुख व्यक्त किया और कहा के टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में तेजी के साथ चल रहा है सभी प्रदेशों का संयोजक प्रभारी लगभग नियुक्त हो चुके हैं जिनकी सूची शीघ्र जारी की जाएगी और रामपाल व्यास जी को धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि आंदोलन में 50 गाड़ियों के काफिले से आने के लिए आपको धन्यवाद ज्ञापित  करते हैं समय आने पर दिन समय और तारीख बता दिया जाएगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट